नंदानगर। साधन सहकारी समिति नंदानगर के सभी 11 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। अब 25 फरवरी को अध्यक्ष का चुनाव होगा।
नंदानगर विकासखंड की साधन सहकारी समिति में रविवार को सदस्यों का चुनाव किया गया। सदस्यों के सभी 11 पदों पर एक-एक ही नामांकन किया गया था जिस कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उस्तोली वार्ड से विमला देवी, कुरुड़ वार्ड से रेखा देवी, जाखणी वार्ड से रोशनी देवी, धुर्मा वार्ड से कश्मीरा देवी, फरखेत वार्ड से सुशीला देवी, बांजबगड़ से विनोद सिंह, भेंटी से नंदन सिंह, मथकोट से प्रेम सिंह, मोख से अब्बल सिंह, ल्वाणी से दीपा देवी, लांखी से भूपेंद्र सिंह सदस्य चुने गए हैं। समिति में अध्यक्ष का पद महिला आरक्षित है जिस पर 25 फरवरी को चुनाव किया जाएगा। संवाद