फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में उफान पर बह रही अलकनंदा, घाट जलमग्न

Mon, 21 Jul 2025 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में उफान पर बह रही अलकनंदा। संवाद
विज्ञापन
बदरीनाथ। उच्च हिमालय क्षेत्रों में रविवार देर रात से हो रही तेज बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया है। ब्रह्मकपाल के समीप गांधी घाट जलमग्न हो गया है। बदरीनाथ धाम में सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे बारिश थमी। मूसलाधार बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया है। बह्मकपाल, गांधी घाट और बामणी गांव के नीचे अलकनंदा उफान पर बह रही है। बदरीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया है। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर बिग्रेड की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तीर्थयात्रियों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी जा रही है। संवाद

बदरीनाथ धाम में उफान पर बह रही अलकनंदा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें