कर्णप्रयाग तहसील के नौली-हिंडोली गांव में बारिश से हुआ नुकसान।
- फोटो : KARNPRYAG
पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार रात को भारी बारिश से अलकनंदा और पिंडर नदियां उफान पर आ गईं। इससे सहमे नदी किनारे रहने वाले लोग रातभर जागते रहे। कर्णप्रयाग में संगम पर बने प्रतीक्षालय तक दोनों नदियों का पानी आ गया। अलकनंदा का खतरे का निशान 957.42 मीटर है जबकि नदी 954.50 मीटर तक बह रही है वहीं पिंडर नदी अपने खतरे के निशान 773.00 मीटर से नीचे 769.56 मीटर तक बह रही है। संवाद