फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदासैंण मेले में अजय रावत ने जीती स्कूटी

Fri, 13 Nov 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नंदासैंण मेले का समापन, मेला समिति ने कुल 15 आकर्षक पुरस्कार दिए
कर्नल बर्त्वाल को पं. देवराम नौटियाल पर्यावरण सम्मान मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदासैंण/कर्णप्रयाग। पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास मेले के अंतिम दिन लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। इसमें किरसाल निवासी अजय रावत ने स्कूटी जीती जबकि अनामिका माथर को पावर ट्रिलर मिला। मेला समिति ने कुल 15 आकर्षक पुरस्कार रखे थे। देहरादून एआरटीओ में कार्यरत जयवीर सिंह ने तीसरे पुरस्कार के तौर पर वाशिंग मशीन जीती।
अन्य विजेताओं को ग्रास कटर और साइकिल जैसे पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान त्रिलोक सिंह खत्री ने बच्चों से पर्चियां निकलवाकर विजेताओं के नाम घोषित किए। लकी ड्रॉ का सोशल मीडिया पर रेवत नेगी ने सीधा प्रसारण किया। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष विनोद मालई, मुकेश नेगी, अर्जुन सिंह भंडारी, कर्ण सिंह रावत और राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग के नंदासैंण क्षेत्र में तीन दिवसीय पर्यावरण मेले के अंतिम दिन कर्नल डीएस बर्त्वाल को पं. देवराम नौटियाल पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया गया। कर्नल बर्त्वाल ने कहा कि हिमालय और देश की सुरक्षा व समृद्धि पर्यावरण आंदोलनों पर निर्भर है। पं. देवराम नौटियाल फाउंडेशन की ओर से मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह रावत मैती, मेला अध्यक्ष विनोद मालई और फाउंडेशन सचिव भुवन नौटियाल ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें नंदाराजजात का स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और शाॅल भी भेंट किए गए। संवाद


माईथान मेले के पांचवें दिन स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां
गैरसैंण। माईथान में आयोजित राज्य स्थापना किसान विकास एवं सांस्कृतिक मेले के पांचवें दिन ममंद और स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में लोकगायक विवेक नौटियाल के अलावा ममंद कुशरानी बिचली, नौगांव, नैणी, पंवार बाखली, बच्छुवाबांण, जलचौरा तथा जीआईसी कुशरानी तली की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
वहीं सरस्वती शिशु मंदिर माईथान, हिमालयन विशडम पब्लिक स्कूल माईथान, प्राइमरी नौगांव, कुशरानी तल्ली, जूनियर हाईस्कूल दिवागाड़ ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर एसबीएमए के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी, एचपी गैस के प्रबंधक एचएस रावत, आदिबदरी मंदिर समूह के अध्यक्ष जेपी बहुगुणा, गैणा सिंह रावत, मेला अध्यक्ष महावीर रावत, भवान सिंह रावत, रघुवीर सिंह और राधा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



गौचर में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
गौचर। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर नगर में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। यह अभियान आगामी मेले और प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए किया गया। अभियान के तहत बाहरी राज्यों के किरायेदारों का सघन सत्यापन किया गया। उनके पहचानपत्रों और पते के दस्तावेज की जांच कर जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने मकान मालिकों को बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें