फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: क्विज में अजय और राहुल प्रथम

Tue, 26 Nov 2024 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गढ़वाली एवं कुमाऊंनी सहित पांच भाषाओं में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना और राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रो. वीएन खाली ने किया। इस दौरान हुई क्विज प्रतियोगिता में अजय व राहुल प्रथम, सलोनी द्वितीय और सुहानी व अंशुल रावत तृतीय रहे। इस अवसर पर डॉ. मदन लाल शर्मा, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. कविता पाठक, डॉ. इंद्रेश पांडे, डॉ. हरीश बहुगुणा, डॉ. चंद्रावती, हिना नौटियाल आदि मौजूद थे। वहीं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर (चमोली) में 75वां संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत सहित अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें