फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से नहीं मिली एयर एंबुलेंस की अनुमति, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घास लेने जंगल गई महिला के सिर पर पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर खाई में जा गिरी। उसे अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन समय से एयर एंबुलेंस की अनुमति न मिलने के कारण उसे वाहन से श्रीनगर ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मैठाणा गांव के ग्राम प्रधान शिव प्रसाद डिमरी की पत्नी मधु डिमरी (40) अन्य महिलाओं के साथ जंगल घास लेने गई थी। घास काटते समय अचानक चट्टान से छिटका पत्थर उसके सिर पर जा गिरा, जिससे वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। महिलाओं ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी और घायल को जिला अस्पताल लगाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया। परिजनों ने प्रशासन व विधायक महेंद्र भट्ट से एयर एंबुलेंस की मांग भी की, लेकिन तत्काल अनुमति नहीं मिल पाई। महिला को 108 सेवा से श्रीनगर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में कर्णप्रयाग में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. जेएस चुफाल ने बताया कि महिला के सिर में काफी चोट आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें