कर्णप्रयाग। समग्र शिक्षा एवं एल्मिको संस्था कानुपर की ओर से समावेशित शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सहायता उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जरूरतमंद 15 बच्चों को आवश्यक उपकरण बांटे गए।
बीआरसी सभागार में आयोजित शिविर में पांच बच्चों को व्हील चेयर, एक को सीपी चेयर, चार को कान की मशीन, चार बच्चों को बैशाखी और एक बच्चे को छड़ी दी गई। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक उत्तम राणा ने बताया कि समग्र शिक्षा एवं एल्मिको संस्था कानपुर की ओर से समय-समय पर सहायता उपकरण वितरण शिविर लगाया जाता है। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्र मोहन नैथानी, जिला समन्वयक ज्योति नेगी, उत्तम सिंह राणा, हेम चंद्र पुरोहित, प्रकाश रावत, धनी राम आर्य और एल्मिको कानपुर की टीम के सदस्य मौजूद रहे। संवाद