फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीटेक कॉलेज में आईईईई दिवस पर एआई व्याख्यान

Sat, 10 Oct 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंटिक एआई व बुद्धिमान वर्कफ्लो विकसित करने की बताई गई प्रक्रिया
विज्ञापन

गोपेश्वर। इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में शनिवार को इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (आईईईई) दिवस मनाया गया। संस्थान की आईईईई स्टूडेंट ब्रांच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एआई से संबंधित विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
आईईईई दिवस पर विभिन्न तकनीकी व नवाचार परक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान वेबिनार का भी आयोजन हुआ जिसमें एटीएनएस वेंचर के सह संस्थापक, कार्यकारी निदेशक और एआई व रोबोटिक शोधकर्ता अमित तिवारी ने ''''एजेंटिक एआई विद एन8एन एंड लॉंगग्राफ, बिल्डिंग नेक्सट-जनरेशन इंटेलीजेंट वर्कफ़्लो'''' के बारे में बताया। उन्होंने एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बुद्धिमान वर्कफ़्लो विकसित करने की प्रक्रिया, एन8एन और लॉन्गग्राफ के व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एआई के उभरते आयामों और नई तकनीकी से समाधानों की संभावनाओं से रूबरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, सर्किट डिजाइन, सिंपोजियम, एलिमेंट डिटेक्शन, ऑटो-सीएडी, प्रोग्रामिंग, आइडियाथॉन जैसी गतिविधियों में प्रतिभाग किया। जिसमें तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता आदि का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डीन डॉ. अरविंद गोस्वामी, डीएसडब्ल्यू अभिषेक अग्रवाल, आईईईई स्टूडेंट ब्रांच के परामर्शदाता डॉ. अनिल उनियाल, आकांक्षा चौधरी, प्रदीप चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें