फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है एआई, दुरुपयोग से बचना जरूरी

Tue, 10 Feb 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेफर इंटरनेट डे पर आयोजित कार्यशाला में बोले विशेषज्ञ, सुरक्षित इंटरनेट, उपयोग, साइबर सुरक्षा की भी दी जानकारी
विज्ञापन

गोपेश्वर। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की ओर से मंगलवार को सेफर इंटरनेट डे के मौके पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग व डिजिटल जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने कहा, एआई का सही उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा व कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक हो सकता है लेकिन इसके दुरुपयोग से बचना अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला में अधिकारी, कर्मचारियाें के साथ ही छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुशीला न फिशिंग वेबसाइट्स, ओटीपी, यूपीआई फ्रॉड,ऑनलाइन स्कैम, एआई के दुरुपयोग व डीपफेक जैसी चुनौतियों की जानकारी दी। अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विशेष चंद्र ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने एवं 1930 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, ई-डिस्टि्रक मैनेजर जयवीर सिंह, विमल सिंह, प्रीति सती, अजय बिष्ट, विनय जोशी, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें