बदरीनाथ। कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने परिवार सहित बदरीनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत हवन-यज्ञ व पूजा-अर्चना कर बदरीनाथ भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
कृषि मंत्री ने बदरीनाथ के दर्शनों के बाद तीर्थयात्रियों से यात्रा व्यवस्थाओं व सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दर्शनों की व्यवस्था और साफ-सफाई पर बीकेटीसी की सराहना की। कहा कि राज्य सरकार बदरीनाथ धाम में यात्री सुविधाएं व सुरक्षित आवाजाही के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री ने बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) व तीर्थ पुरोहितों के साथ भेंट की। उन्होंने हक-हकूकधारियों से भी बात की। इस मौके पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, निर्मला जोशी, रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद