फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों को बांटे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से घाट ब्लॉक के अंतर्गत किसान समूहों को जिला योजना के अंतर्गत कृषि यंत्र बांटे गए। इसमें आटा चक्की, धान चक्की, जल पंप, थ्रेसर, पॉवर वीडर, चैप्टर आदि शामिल हैं। घाट ब्लॉक के एडीओ कृषि अभिषेक चौधरी ने बताया कि कम से कम पांच लोगों का समूह बनाकर इन उपकरणों की मांग की जा सकती है, जिसके बाद विभाग की ओर से यह यंत्र उन्हें सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाते हैं। मंगलवार को उसतोली, सेती, सरपानी सहित अन्य गांवों में काश्तकारों को यह उपकरण दिए गए। साथ ही उन्हें विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें