कर्णप्रयाग। देवाल के बोरागाड़ में किसानों को अब कृषि उपकरण भी मिल सकेंगे। बोरागाड़ में कृषि उपकरणों के स्टोर का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। कृषि विभाग के न्याय पंचायत प्रभारी प्रशांत वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग से अनुदान पर मिलने वाले कृषि उपकरण अब आसानी से उपलब्ध हो पाएंगे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बताया कि किसानों को अब उपकरण लेने के लिए देहरादून और अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर स्टोर संचालक कलम भंडारी, कंपनी के प्रतिनिधि उमेद सिंह रावत, सहायक कृषि अधिकारी एवं न्याय पंचायत प्रभारी प्रशांत शर्मा,मास्टर ट्रेनर लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बीपीएम प्रदीप भूषण, जैविक अधिकारी कुलेंद्र पंवार, पशुधन अधिकारी विनोद कुनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद