फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूटा प्रधानों का गुस्सा, तालाबंदी, प्रदर्शन

Tue, 22 Dec 2015 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य वित्त की धनराशि ग्राम पंचायतों से हटाकर क्षेत्र और जिला पंचायत को दिए जाने के विरोध में मंगलवार को ग्राम प्रधानों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रधानों ने जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर ब्लाक मुख्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने मांग पर सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन उग्र करने के साथ ही सामूहिक इस्तीफे देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त की निधि यथावत नहीं रखी गई तो जिले के सभी 615 ग्राम प्रधान सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

इसके साथ ही जिले में पहुंचने वाले प्रत्येक मंत्री और विधायक का घेराव किया जाएगा। सभा में प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने कहा कि ग्राम पंचायतों के साथ छलावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधान संगठन के अध्यक्ष रवींद्र नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, हरेंद्र सिंह, लकेश तोपाल, बच्ची देवी, विद्या देवी, विनीता देवी, मंजू देवी, सतेश्वरी, उर्मिला, यशोदा और रुकमणी आदि मौजूद थे।

कर्णप्रयाग में ग्राम प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर सीएम को ज्ञापन भेजा। प्रधान संगठन के संरक्षक सुमन प्रसाद डिमरी और ब्लाक अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत ने सभी लोगों से आंदोलन में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें