फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी घेस की भूमी पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग, डीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के जीआईसी घेस की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में निवर्तमान ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व उन्होंने प्रशासन से विद्यालय भवन की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की शिकायत की थी। एसडीएम थराली केएस नेगी ने मौके पर आकर विभागीय कर्मियों को मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन दो माह बाद भी इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों और ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने कहा यदि जल्द अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें