फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

Mon, 23 Jan 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
खाई में गिर गया था किरुली का मोहन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चार दिन पहले खाई में गिरे किरुली गांव के मोहन लाल का शव सोमवार को एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने निकाल लिया है। शव निकालने के लिए 11 मेंबरीय टीम को पांच घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान टीम मेंबरों को रस्सी के सहारे 200 मीटर खाई में उतारा गया।
विज्ञापन


काफी मेहनत करने के बाद शव को बाहर निकाला गया। बीती 18 जनवरी को किरुली गांव निवासी मोहन लाल अपनी भतीजी सरिता के साथ जंगल में रिंगाल लेने गया था। अचानक पहाड़ी पर पैर फिसलने के कारण मोहन लाल गहरी खाई में जा गिरे। परिजन और ग्रामीणों के साथ ही पुलिस को तीन दिन बाद मोहन का शव खाई में गिरा मिला।

खाई में जाने का रास्ता न होने के कारण रविवार को पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद मांगी। सोमवार को सुबह 11 बजे एसडीआरएफ और पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस चौकी इंचार्ज पीपलकोटी सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें