लोक निर्माण विभाग पोखरी में 20 अक्तूबर से चल रहा ठेकेदारों का क्रमिक अनशन मंगलवार को अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया। ईई राजकुमार ने आश्वासन दिया कि सहायक अभियंता अतुल शांडिल्य को एक माह के लिए विभागीय कार्यों से मुक्त किया जाएगा। साथ ही स्थानांतरण संबंधी पत्र अधीक्षण अभियंता और शासन को भेजा जाएगा। ठेकेदार यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह भंडारी ने बताया कि लोनिवि में निर्माण कार्यों के लिए किए गए सिलेक्शन बॉड की जांच और सहायक अभियंता के स्थानांतरण की मांग को लेकर आंदोलनरत थे। यदि आश्वासन के बाद भी एक माह में पूरी नहीं हुईं तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। मौके पर एसआई वैभव गुप्ता, एसआई सुधा बिष्ट, एसआई देवेंद्र सिंह, राम प्रसाद सती, फतेराम सती, जगदीश भट्ट, सत्येंद्र नेगी, महावीर बासकंडी, दिगंबर बर्तवाल, महावीर रावत, देवेंद्र और प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।