कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रकिया शुरू हो चुकी है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के बाद चयनित छात्र-छात्राओं की प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें 270 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। मंगलवार को महाविद्यालय प्रशासन दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में 1190 सीटें हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.वीएन खाली ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। प्रथम मेरिट लिस्ट जारी हो गई जिनके प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। संवाद