फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की टीम बाड़ाहोती रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सीमा पार की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन की 17 सदस्यीय टीम बाड़ाहोती के लिए रवाना हो गई है। टीम क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान, सरहद पर डटी सेना व आईटीबीपी के जवानों की व्यवस्थाएं देखकर लौटेगी। प्रशासन की टीम प्रतिवर्ष दो बार सीमा क्षेत्रों में बर्फ पिघलने के बाद सीमा क्षेत्र की रैकी पर जाती है। हाल के दिनों में भारत व चीन के बीच चल रही तनातनी को देखते हुए प्रशासन की टीम का यह दौरा अहम माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि मलारी से आगे आपदा से मार्ग बदहाल स्थिति में है। टीम सीमा क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें