कर्णप्रयाग। बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर जाम न लगे इसके लिए प्रशासन जुटा हुआ है। इसके तहत गौचर से लेकर लंगासू तक सड़कों के किनारे खड़े स्थानीय वाहनों को अन्यत्र खड़ा करवाया जा रहा है।
लंगासू, कालेश्वर आदि स्थानों पर पार्किंग नहीं होने से चालक वाहनों को सड़कों पर ही खड़े करते हैं। इन कस्बों में भी पार्किंग की दरकार बढ़ने लगी है। लंगासू के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी और ताजवर सिंह नेगी ने लंगासू में पार्किंग, टैक्सी स्टैंड सहित शौचालय के निर्माण की मांग की। ताकि चारधाम यात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं मिल सकें। संवाद