फोटो
जोशीमठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी धाम में व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने में जुट गए हैं। शुक्रवार को जाेशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित व अन्य अधिकारियों ने धाम परिसर के इर्द-गिर्द अवैध दुकानों को हटा लिया। एसडीएम ने धाम के आस्था पथ से लेकर धाम परिसर तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने और धाम परिसर में अनावश्यक भीड़भाड़ न करने के निर्देश दिए। मास्टर प्लान के तहत जहां-जहां रास्ते व भवन ध्वस्त पड़े हैं, वहां ग्रीन पट्टी लगाई जाएगी। संवाद