गोपेश्वर। अपर जिला मजिस्ट्रेट/उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित मिलीं। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में बिजली व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, कांग्रेस पार्टी से मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह रावत मौजूद रहे। संवाद