फोटो
नंदानगर। विकासखंड नंदानगर के ग्राम कुरुड़ निवासी आदित्य गौड़ पुत्र रमेश चंद्र गौड़ ने यूपीएससी (ईएसई) और सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा एक साथ उत्तीर्ण कर ली है। यूपीएससी की इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में आदित्य ने ऑल इंडिया में 125वीं रैंक हासिल की है। जबकि सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट (सिविल इंजीनियर) में सातवीं रैंक हासिल की है। जबकि इससे पहले गेट की परीक्षा में भी आदित्य ने 170वां स्थान हासिल किया था। उन्होंने जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी से बीटेक में स्नातक किया है। वह वर्तमान में एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में तैनात हैं। आदित्य के पिता बीएसएफ में कार्यरत हैं। संवाद