कर्णप्रयाग। नगर के मुख्य बाजार में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती का गठन किया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार थपलियाल एवं अन्य आचार्य की देखरेख में हुए निर्वाचन में आदित्य डिमरी को शिशु भारती का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जबकि इशांत गुसाईं सेनापति और ध्रुव कुमेड़ी मंत्री निर्वाचित हुए। वंदना प्रमुख, भोजन प्रमुख, शारीरिक प्रमुख, जल प्रमुख, अतिथि प्रमुख, अनुशासन प्रमुख, पुस्तकालय प्रमुख सहित विभिन्न प्रमुख पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। संवाद