फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बाधा दौड़ में आदित्य और प्रीति रहे अव्वल

Tue, 04 Nov 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। सीनियर बालक वर्ग की बाधा दौड़ में आदित्य प्रथम, शिवांशु द्वितीय व कृष तृतीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में प्रीति प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय व आरजू तृतीय रहीं।
विज्ञापन

कबड्डी प्राइमरी बालक-बालिका वर्ग में भाभा हाउस प्रथम व रामानुज व आर्यभट्ट सदन की टीम द्वितीय रही। जूनियर बालक वर्ग के खो-खो में रामानुज हाउस प्रथम व आर्यभट्ट सदन द्वितीय रहा। जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में रामानुज हाउस व आर्यभट्ट सदन क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट, शिक्षक केएस राणा, आरपी पुरोहित, विरेंद्र कुमार, एनसी डिमरी, आरएस पुंडीर, किशन गैरोला, सचिन और ममता नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें