फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया आदिबदरी मंदिर, आज खुलेंगे कपाट

Tue, 13 Jan 2026 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
आदिबदरी को फूलों से सजाते मंदिर समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आदिबदरी। श्रीआदिबदरी मंदिर के कपाट वैदिक परंपराओं के अनुरूप 14 जनवरी को सुबह साढ़े पांच बजे श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को समिति ने भव्य रूप से सजाया है। साथ ही अन्य तैयारियां भी पूरी कर दी हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने बताया कि कपाटोद्घाटन महाभिषेक समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर को दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा चुका है। गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में व्यास मंच का निर्माण किया गया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट महाभिषेक समारोह का शुभारंभ करेंगे। प्रथम दिन महिला मंगल दल धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। संवाद
विज्ञापन



चंडिका देवी के निशान आज करेंगे गंगा स्नान
कर्णप्रयाग। जिलासू की चंडिका देवी की दिवारा यात्रा ने मंगलवार को नगर भ्रमण किया। बुधवार सुबह देवी के निशान संगम पर गंगा स्नान करेंगे। सोमवार रात को मुख्य बाजार में प्रवास के बाद मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने देवी की पूजा की। इस दौरान देवी देवताओं के पश्वा अवतरित हुए और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पुजारी द्वारिका प्रसाद, आयोजक समिति के अध्यक्ष दिलबर चौहान, सचिव ईश्वर राणा, सुखदेव चौहान, राजा चौहान, कमलेश गैरोला, हरीश चौहान और कुलदीप चौहान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें