फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को तत्काल करें दूर : कौशिक

Sun, 16 Aug 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने रविवार को जिला सभागार में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों के साथ लोगों की हर समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों, पोल व लाइनों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। प्रभावित क्षेत्रों में राशन व जरूरी खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं। प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने, घायलों व प्रभावितों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही ज्योतिर्मठ और कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्य प्राथमिकता के साथ व तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि बरसात में बंद पड़ी सड़कों को जल्द खोला जाए। बैठक में डीएम गौरव कुमार ने एसडीआरएफ नार्म्स में अर्बन रोड को शामिल करने और एसडीआरएफ के गठन में इंजीनियरों की नियुक्ति का सुझाव रखा। मंत्री ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, दायित्वधारी चंद्रकला तिवारी, हरक सिंह नेगी, एसपी सुरजीत सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपसी समन्वय से करें कार्य
रुद्रप्रयाग। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने जिला कार्यालय सभागार में मानसून, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि राहत एवं पुनर्स्थापना में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पीपलकोटी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया के लिए लगातार प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल कर तैयारियां मजबूत की जा रही हैं। सड़क पर मलबा आने की स्थिति में मशीनों को शीघ्र मौके पर भेजकर यातायात सुचारु किया जाए। वहीं अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा समेत बाजार क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर उन्होंने स्थायी समाधान के लिए प्रभावी ड्रेनेज प्लान तैयार करने को कहा। बैठक में विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें