जीआईसी नारायणबगड़ में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने स्थानीय शिल्पकला व व्यवहारिक शिक्षा को भी नई शिक्षा नीति में जोड़ने की मांग उठाई। गोष्ठी का शुभारंभ जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, बीईओ केएस टोलिया ने किया। बीईओ ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा अब कक्षा 6 से शुरू होगी। बस्ते का बोझ कम करने के लिए सेमेस्टर प्रणाली लागू की गई है। शिक्षकों का प्रशिक्षण अब राष्ट्रीय स्तर पर होगा और उन्हें नियुक्ति उनके गृह क्षेत्र के निकट दी जाएगी। अब छात्र अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन कर सकते हैं। गोष्ठी में संकुल प्रभारी बीएल शाह, डा. हरपाल नेगी, सुदर्शन कनेरी, सरस्वती कनेरी, डा. भूपेंद्र मेहरा, सुरेंद्र धनेत्रा, देवेंद्र नेगी, मनजीत कठैत, देवेंद्र बुटोला, दर्शन गिरी, निर्मल नेगी, यमुना गौड़ थे।