फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: औली मार्ग पर अधिक कराया वसूलने व अवैध टैक्सी संचालन पर होगी कार्रवाई

Tue, 17 Dec 2024 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने टैक्सी यूनियन के साथ की बैठक, दिए निर्देश
विज्ञापन

बीआरओ स्नो कटर मशीन से बर्फ हटाकर सुचारु करेगा मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। पर्यटकों से ज्योतिर्मठ-औली मार्ग पर अधिक किराया वसूलने और मार्ग पर अवैध वाहनों के संचालन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने इस संबंध में निर्देश दिए। साथ ही बीआरओ को मार्ग का हर दिन निरीक्षण करने, बर्फबारी होने पर स्नो कटर मशीन से बर्फ हटाकर मार्ग को सुचारु करें और नमक और यूरिया का छिड़काव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील ज्योतिर्मठ में एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में औली मार्ग पर शीतकाल में बर्फबारी से मार्ग बंद होने, टैक्सी चालकों की ओर से ओवर रेटिंग सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। ज्योतिर्मठ-औली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनोज मेहरा ने बताया कि बर्फबारी से औली मार्ग पर टायरों पर चेन लगाकर ही वाहन चल पाते हैं। बाहर से आए वाहनों को चलाने में भारी दिक्कतें होती हैं। यूनियन की 50 टैक्सियां चलती हैं। ज्योतिर्मठ-औली की बुकिंग दो हजार रुपये और बर्फबारी के दौरान 3500 रुपये होती है। बर्फबारी के दौरान यहां पर अवैध टैक्सियां भी संचालित होती हैं। इस पर एसडीएम ने पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग को नियमित चेकिंग के निर्देश देते हुए अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष को प्रत्येक टैक्सी में वाहन स्वामी व चालक का नाम, मोबाइल नंबर व रेस्ट लिस्ट चस्पा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें