फोटो
गोपेश्वर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने त्योहार के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। चंद्रकला तिवारी ने दीपावली पर नशे के अवैध कारोबार और सेवन पर अंकुश लगाने के साथ ही जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सतर्कता बरते। इस मौके पर सुरभि, तुलसी भट्ट, दीप्ति कोठियाल और जिला महामंत्री महिला मोर्चा आदि मौजूद रहे। संवाद