पतंजलि योगपीठ के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने जोशीमठ पहुंचकर प्रभावित परिवारों को 1000 कंबल और खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए। उन्होंने 260 कंबल और 206 राशन किट प्रशासन के सुपुर्द किए। इस मौके पर तीरु रौतेली पुरस्कार से सम्मानित चंद्रकला तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, अनुराग, कुंवर सिंह, लक्ष्मण, कपिल और सचिन आदि मौजूद रहे।