नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाले एक व्यक्ति को गैरसैंण पुलिस ने 24 घंटे में मेरठ से गिरफ्तार किया।
क्षेत्र के एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में एसपी श्वेता चौबे ने कर्णप्रयाग के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी को एक टीम गठित करने का आदेश दिया। थाना प्रभारी राकेश नैनवाल ने टीम के साथ तलाशी की तो आरोपी की लोकेशन गुजरात में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी ने फिर से लोकेशन बदल ली। बाद में आरोपी को दिल्ली बाईपास रोड मेरठ से गिरफ्तार किया साथ ही नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। एसपी ने कहा कि आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।