फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पंप हाउस में चोरी करने वाले आरोपी को जमानत

Fri, 23 Oct 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नारायणबगड़ के पंती में जल संस्थान के पंप हाउस से सामान चोरी के मामले में आरोपी सूरज सिंह को जमानत मिल गई है। शिविर न्यायालय कर्णप्रयाग के सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह ने आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए 40 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो जमानती प्रस्तुत करने पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार 18 मई 2026 की रात पंप हाउस से एक स्टार्टर पैनल, 50 मीटर केबल और एक्सटेंशन बोर्ड चोरी किए गए थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये बताई गई है। मामले में थराली थाने में 21 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी सूरज सिंह को पांच अक्तूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बचाव पक्ष ने जमानत याचिका में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने में करीब तीन माह की देरी, आरोपी से चोरी के सामान की बरामदगी नहीं होने और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने का तर्क दिया। वहीं अभियोजन पक्ष ने आरोपी के फरार होने और साक्ष्यों को प्रभावित करने की आशंका जताते हुए जमानत का विरोध किया। न्यायालय ने मामले के तथ्यों, रिपोर्ट दर्ज कराने में हुई देरी, चोरी के सामान की बरामदगी न होने और आरोपी के पूर्व आपराधिक इतिहास का स्पष्ट उल्लेख न होने पर विचार करते हुए जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें