एक व्यापारी के घर में घुसकर नकदी व अन्य सामान चुराने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
गैसैंण थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि गैरसैंण में मांस की दुकान चलाने वाले फरजंद अली निवासी-मुरादाबाद (यूपी) ने तहरीर में बताया था कि शुक्रवार रात को किसी ने घर में घुसकर बैग से 36 हजार रुपये, पर्स, वोटर आईडी, डीएल, पैन कार्ड एवं अन्य कागजात चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी दीपक सिंह पंवार ग्राम ग्वाड मल्ला, थाना व तहसील गैरसैंण को गिरफ्तार किया। चोरी का सामान भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसआई मनदीप सिंह, कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, मनीष नेगी मौजूद थे। संवाद