फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गौचर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद

Fri, 21 Aug 2026 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कोतवाली पुलिस ने गौचर क्षेत्र में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए जेवरात, सूटकेस और जैकेट भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 6 (निकट केशवाइस स्कूल, गौचर) निवासी सत्यपाल सिंह चौधरी ने 20 अगस्त को कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह इलाज कराने देहरादून गए थे। वापस आए तो देखा घर का ताला टूटा था और जेवरात व अन्य सामान चोरी हो गया था। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेद्र सिंह राणा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर टीम का गठन किया गया। जांच के बाद शुक्रवार को आरोपी उम्मेद सिंह भंडारी (35) निवासी ग्राम कंडारा (कर्णप्रयाग) को गिरफ्तार कर लिया। सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आरोपी ने चोरी की बात कबूल की है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पर पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के विभिन्न थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के छह से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें