फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली पुलिस के फेसबुक पेज पर मिलेगी रूट डायवर्जन की सही जानकारी

Thu, 16 Apr 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को कोई दिक्कत न हो पुलिस प्रयासरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा पर आ रहे है तो चमोली पुलिस का फेसबुक पेज जरूर फॉलो कर लें। इससे आपको यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती रहेंगी। फेसबुक पेज पर यात्रा के दौरान बाधित मार्गाें, मौसम की चेतावनी, रूट डायवर्ट आदि की जानकारी मिल सकेगी जो यात्रा के दौरान काफी लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन

जनपद में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु जनपद में पहुंचते हैं। मगर कई बार रूट डायवर्ट, मौसम सहित अन्य परिस्थितियां होने पर रूट डायवर्ट करना पड़ता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को कई बार मार्ग खुलने, यात्रा शुरू होने आदि की जानकारी नहीं मिल पाती है जिससे वह परेशानी झेलते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चमोली पुलिस अपने फेसबुक पेज पर यात्रा से जुड़े वीडियो, फोटो और ग्राफिक्स अपडेट कर रही है ताकि यात्रियों को समय से सही जानकारी मिल सके। एसपी सुरजीत सिंह पंवार का कहना है कि यात्रा के लिए चमोली पुलिस तैयार है। सभी जगहों पर पुलिस के जवानों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्थाओं के इंतजाम भी चाकचौबंद हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए फेसबुक पेज पर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी साझा की जा रही हैं। यह सुविधा श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें