फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: देर रात लामबगड़ के पास पिकअप और कार की टक्कर, 12 लोग घायल

Thu, 05 Nov 2026 09:49 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

पिकअप बदरीनाथ की ओर जा रही थी, जबकि कार बदरीनाथ से लौट रही थी। दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना में एक पिकअप वाहन में छह लोग सवार थे, जबकि राजस्थान नंबर की कार में 6 लोग सवार थे।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जेपी कंपनी के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पांडुकेश्वर के चौकी प्रभारी रुकम सिह ने बताया कि दोनों वाहनों में 12 लोग सवार की सूचना है जिसमे दस लोगो को जेपी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योर्तिमठ रेफर किया गया है। पिकअप वाहन में कंबल बेचने वाले लोग बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, कल शाह के दौरे की तैयारी, दिवाली से पहले कर्मचारियों को सौगात

घायलों में कार सवार मुरादाबाद की पूनम, पुष्पेंद्र, ऊचीसा, कृष, दिव्या तोमर, सुंदर आनंद दास और पिकअप में मुजफ्फरनगर निवासी मनोज पाल, मोंटी, शिव कुमार, मनोज कुमार, जॉनी, शुभम पाल शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें