बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिससे गणाई गांव निवासी सुबोध पंवार और दर्शन पंवार घायल हो गए। सुबोध की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सोमवार को गणाई गांव निवासी सुबोध और दर्शन बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। शाम को पीपलकोटी में बाइक विपरीत दिशा से आ रही बस से जा टकराई। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए।
लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुबोध की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।