फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीजी कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां बंद, प्राचार्य ने पुलिस में की शिकायत

Tue, 23 Sep 2025 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बुधवार को भी बंद रहेगा काॅलेज, प्रशासन ने अभिभावकों के साथ की बैठक
बृहस्पतिवार से पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू होंगी शैक्षिक प्रक्रियाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में सोमवार को हुए बवाल के बाद दो दिन (23-24 सितंबर) के लिए कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां बंद कर दी गईं। बृहस्पतिवार से पुलिस सुरक्षा के बीच शैक्षिक प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। वहीं कॉलेज प्रशासन ने अभिभावक संघ के साथ बैठक कर घटनाक्रम पर चर्चा की। मंगलवार को कॉलेज में सन्नाटा पसरा रहा। प्राचार्य ने कॉलेज में हुए बवाल व तोड़फोड़ के संबंध में गोपेश्वर थाने में लिखित शिकायत दी।
सोमवार को पीजी कॉलेज में बवाल हुआ था। छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ कर दी थी और प्राचार्य के चेहरे पर चोट भी आई थी। बवाल होने पर काॅलेज प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिया था। स्थिति को देखते हुए कॉलेज में मंगलवार और बुधवार को शैक्षिक गतिविधियां बंद रखी गई हैं। मंगलवार को कॉलेज में सभी प्राध्यापक व कर्मचारी पहुंचे लेकिन कक्षाएं नहीं चलीं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सोमवार के घटनाक्रम के बाद पूरा स्टाफ डरा हुआ है। कॉलेज प्रशासन की ओर से अभिभावक संघ को बुलाकर इस मुद्दे पर बैठक की गई। छात्रों के व्यवहार और उग्र रवैये के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
- स्थिति को देखते हुए एहतियातन मंगलवार और बुधवार को काॅलेज में शैक्षिक गतिविधियां बंद रखी गई हैं। पुलिस से कॉलेज में और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। बृहस्पतिवार को शैक्षिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। छात्रसंघ चुनाव को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। कॉलेज में हुए बवाल व तोड़फोड़ के संबंध में थाने में शिकायत दी गई है। - प्रो. एमपी नगवाल, प्राचार्य पीजी कॉलेज गोपेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें