अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों का कहना है कि विवि प्रशासन छात्र-छात्राओं पर सेमेस्टर प्रणाली थोप रहा है। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ दिन पहले श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन की बैठक हुई जिसमें सेमेस्टर प्रणाली लागू कराने के लिए अनुमोदन दिया गया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह छात्रों के साथ खिलवाड़ है। उनका कहना है कि विवि प्रशासन लगातार तानाशाही रवैया अपनाते हुए छात्र-छात्राओं पर सेमेस्टर प्रणाली थोप रहा है। एबीवीपी इसकी कड़ी निंदा करती है। पुतला दहन करने वालों में एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक विपिन कंडारी, विभाग संयोजक अमित मिश्रा, पंकज कुमार, अमित ठाकुर, शुभम रावत, विपिन जोशी, अभिषेक मिश्रा शामिल थे।