फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने की प्रवेश शुल्क कम करने की मांग

विज्ञापन
गोपेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
एबीवीपी ने श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति से नए शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालयों से शुल्क को कम करने की मांग की है। उन्होंने कुलपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

एबीवीपी का कहना है कि कोरोना के चलते कई छात्रों के परिजनों का रोजगार चला गया है। किसी का कारोबार ठप हो गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। कई के परिजन प्रवेश शुल्क देने में सक्षम नहीं हैं। ऐसी स्थिति में छात्र प्रवेश लेने से वंचित रह सकते हैं। इसलिए परिस्थितियों को देखते हुए प्रवेश शुल्क को कम किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में परिषद के चमोली जिला विभाग संयोजक अमित मिश्रा, कॉलेज इकाई के अध्यक्ष वैभव मिश्रा, विपिन कंडारी, छात्र संघ अध्यक्ष पवनेश रावत, छात्रसंघ उपाध्यक्ष शुभम रावत, छात्रसंघ सहसचिव पंकज कुमार, अजय भंडारी, मयंक रावत, आशीष त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें