फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर बदरीनाथ में की अभिषेक पूजा

Thu, 22 Oct 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर बदरीनाथ मंदिर में बीकेटीसी की ओर से प्रात:कालीन महाभिषेक पूजा कराई। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और सदस्य धीरज पंचभैया महाभिषेक पूजा में शामिल हुए। महाभिषेक पूजा रावल अमरनाथ नंबूदरी ने संपन्न की। इस दौरान भगवान बदरीविशाल से गृह मंत्री के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना करते हुए देश के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता नौटियाल, वरिष्ठ पुरोहित राहुल पंचभैया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें