गोपेश्वर के उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में अव्वल छात्रा को पुरस्कृत करते बाल भवन के निदेशक विनोद रा?
- फोटो : GOPESHWAR
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम व मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की आस्था नेगी को प्रथम, नौवीं कक्षा की नयन रावत को द्वितीय और इसी कक्षा की इशिता रावत को तृतीय पुरस्कार दिया गया। निबंध में नौवीं कक्षा की सानिया को प्रथम, आठवीं की अनुष्का को द्वितीय व नौवीं की गुंजन फरस्वाण को तृतीय पुरस्कार दिया गया। अन्य दस छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बाल भवन के निदेशक विनोद रावत ने अव्वल छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और कापियां भेंट की। इस मौके पर उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अरुणा रावत, स्वास्थ्य विभाग के ललित मोहन किमोठी, राजवीर कुंवर, प्रवीण बहुगुणा आदि मौजूद थे।