गैरसैंण। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें कुशरानी की आस्था ने 800 और 1500 मीटर दौड़ में, झिरकोटी की अनंतिका ने 100 और 200 मीटर दौड़ में, गैरसैंण की साक्षी ने लंबी कूद और ऊंची कूद में और कुशरानी की लक्ष्मी ने चक्का फेंक और गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। अंडर-19 की बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रेशमा द्वितीय और स्नेहा तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में रेशमा द्वितीय और चांदनी तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में सोनाली प्रथम, सपना द्वितीय, ऊंची कूद में साक्षी प्रथम, अंशिका द्वितीय, चक्का फेंक में लक्ष्मी प्रथम, प्रियंका द्वितीय स्थान पर रहीं। संवाद