फोटो
गोपेश्वर। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के पूर्व छात्र आलेख परमार का चयन आईआईटी मुंबई में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। आलेख ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एनटीए की ओर से आयोजित जेईई मेन्स और जेईई एडवांस पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक पास की। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की। शनिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आलेख और उनके परिजनों का सम्मान किया गया। आलेख ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद