पोखरी। पोखरी थाना पुलिस रुद्रप्रयाग-मोहनखाल मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार की तलाशी ली तो उसमें से आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पोखरी थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरोला ने बताया कि आरोपी युवक विकास रावत (36) निवासी ग्राम गोरना जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद