गांव से एक बरात में गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मामले में जांच की मांग उठाई।
दशोली ब्लाक के बमियाला गांव का युवक मनमोहन सिंह रावत (24) 16 फरवरी को गांव से थिरपाक गांव में एक बरात में गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने मनमोहन की तलाश शुरू की तो बृहस्पतिवार को उसका शव गांव के रास्ते से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में मिला। परिजनों की सूचना पर चमोली पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई कुलदीप रावत और सुरजीत रावत ने मामले की जांच की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।