रविवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद रविंदर सिंह (40) पुत्र स्व. सेवाराम, ग्राम-पावटी, पोस्ट-समालका, पानीपत हरियाणा निवासी भीम पुल और सरस्वती नदी के दर्शन के लिए गया था। भीम पुल के समीप पांव फिसलने के कारण रविंदर खाई में जा गिरा, जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आ गई। सूचना मिलते ही बदरीनाथ पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रविंदर को खाई से निकालकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बदरीनाथ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों की सहमति से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है।