गैरसैंण ब्लॉक से रूटीन परीक्षण कराने के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंची एक महिला की रिपोर्ट कारोना पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर महिला को होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है। सीएचसी के कर्णप्रयाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीपी पुरोहित ने बताया कि बुधवार को गैरसैंण क्षेत्र से एक महिला स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंची। उसका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी गैरसैंण के चिकित्सकों द्वारा महिला के परिजनों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।