फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में फरार महिला गोवा से गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। लंबे समय से फरार चल रही आईटी एक्ट व धोखाधड़ी की आरोपी महिला को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया जहां दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। आरोपी महिला काफी समय से फरार चल रही थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट पोखरी की ओर से आरोपी मारिया गोरेटी कारदोषी निवासी नवागुल्ली, थाना कोलवा दक्षिण गोवा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। ठिकाने बदलकर छिपती महिला की गिरफ्तारी के लिए एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने टीम गठित की। टीम ने गेवा जाकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पोखरी थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि महिला पर भिकोना के कैलास के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। महिला कुछ पैसे दे दिए हैं, कुछ बाद में देने की बात हुई है, जिसके बाद कोर्ट ने उसकी जमानत मंजूर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें