फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पत्थर लगने गदेरे में गिरे ग्रामीण की मौत

Tue, 19 Aug 2025 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ बाजार से घर लौटते समय एक ग्रामीण के सिर पर पत्थर आ गिरा और वह गदेरे में बह गए। ग्रामीणों ने खोज की तो गदेरे से उनका शव मिला।
विज्ञापन

विकासखंड ज्योतिर्मठ के अंतर्गत डुमक गांव के रणजीत सिंह सनवाल (45) पुत्र स्व. श्याम सिंह सोमवार को अपनी मां राजमती देवी और भाई आनंद सिंह सनवाल के साथ ज्योतिर्मठ बाजार आए थे। दोपहर को वे कलगोठ के रास्ते अपने घर डुमक गांव जा रहे थे। पांग गदेरे के किनारे पहुंचते ही पहाड़ी से पत्थर गिरकर रणजीत सिंह के सिर पर आ गिरा और वह अनियंत्रित होकर गदेरे में गिरकर तेज बहाव में बह गए। सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी खोज की। शाम करीब पांच बजे काफी दूर जाकर गदेरे से रणजीत सिंह का शव मिला। ग्रामीण की मौत से गांव में मातम पसरा है। ग्राम प्रधान यमुना देवी, राजेंद्र सिंह भंडारी व गोविंद सिंह बताया कि मामले की सूचना प्रशासन को उसी समय दे दी गई थी। वहीं एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि बरसात के कारण रास्ते बंद हैं। ऐसे में शव को ज्योतिर्मठ लाना मुश्किल था। इसलिए टीम को मौके पर भेजकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें